फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police confused by the contradictory statements of the injured

Pilibhit News: घायल के विरोधाभासी बयानों में उलझी पुलिस

Sun, 15 Dec 2024 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police confused by the contradictory statements of the injured
बीसलपुर। गांव बरखड़ा में 12 दिसंबर की रात हुए गोलीकांड का मामला अभी सुलझ नहीं सका है। गोली लगने से घायल किसान के विरोधाभासी बयानों से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

गांव बरखड़ा निवासी सूरजपाल 12 दिसंबर की रात गोली लगने से घायल हो गया था। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली उसके बाएं हाथ को छूती हुई निकल गई थी। घायल के भाई कोमिल प्रसाद ने गांव के ही रविंद्र और उसके एक अज्ञात साथी पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन




मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी रविंद्र को हिरासत में लेने के साथ ही अस्पताल जाकर घायल के बयान दर्ज किए। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि घायल के विरोधाभासी बयान से मामला उलझता जा रहा है। घायल का कहना है कि आरोपी ने लगभग सात मीटर की दूरी से उसे गोली मारी थी, जबकि अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार गोली घायल को बिल्कुल सटा कर मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल के अनुसार गोली मारने की घटना रात लगभग 8:30 बजे की है, जबकि मुख्य आरोपी गांव में चल रहे एक समारोह में शाम छह बजे से रात 10 बजे तक मौजूद रहा। इसकी पुष्टि समारोह में मौजूद काफी लोगों ने की है। कोतवाल ने मामले का जल्द पर्दाफाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed