{"_id":"6727ac70d0550e42370bd8bf","slug":"police-arrested-the-robber-and-recovered-the-looted-money-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125017-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि की बरामद
विज्ञापन
पूरनपुर। नकदी, मोबाइल लूटने की घटना में वांछित मोहल्ला गनेशगंज निवासी अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे लूट के 600 रुपये बरामद कर लिए। आरोपी का रविवार को चालान कर दिया गया।
घटना 14 अक्तूबर को मैगलगंज हाईवे पर गांव घाटमपुर में गोमती पुल के समीप हुई थी। जिसमें घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी आशीष गुप्ता, आकाश कुशवाहा, आकाश शर्मा के साथ कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। विरोध पर पिटाई कर मोबाइल, घड़ी और नकदी लूट ली थी।
घटना के बाद बदमाश कार से फरार हो गए थे। मामले का पुलिस ने 14 अक्तूबर को खुलासा कर मोहल्ला रजागंज देहात निवासी इलियास, सुहेब, मोहल्ला गनेशगंज निवासी अरमान और सुमायल उर्फ बंटू को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त की गई कार और लूटे गए मोबाइल,घड़ी और 800 रुपये बरामद किए थे। चारों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे पांचवें आरोपी मोहल्ला गनेशगंज निवासी सरताज खां के पुत्र अली को गिरफ्तार कर उससे लूट के 600 रुपये बरामद कर लिए। इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अली का भी रविवार को चालान कर दिया गया।