पीलीभीत। भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने रविवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। कहा कि आने वाले समय मे पीलीभीत का नाम पूरे देश में जाना जाएगा, क्योंकि पर्यटन के क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं।
जितिन प्रसाद ने गांव जरा नवादा, शाहगढ़, भैरों, मोहनपुर, संडा, पंडरी, बिथरा, न्यूरिया कालोनी, मझोला, जोशी कॉलोनी, रानी कालोनी, सूरजपुर चहरेला व न्यूरिया कस्बे में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि पीलीभीत की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से यह स्पष्ट है कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। जनसंपर्क में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाल, जोगिंदर सिंह आदि साथ में रहे। संवाद