{"_id":"596269c74f1c1b65438b4610","slug":"pilibhit-s-development-is-my-priority-maneka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत का विकास मेरी प्राथमिकता : मेनका गाधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत का विकास मेरी प्राथमिकता : मेनका गाधी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत का विकास मेरी प्राथमिकता : मेनका गाधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पीलीभीत का विकास उनका प्राथमिकता है और इसके लिए वह सतत प्रयास कर रही हैं। उन्होंने नंदघर का शुभारंभ कर एक स्कूल में पौधारोपण किया। इसके साथ ही गांव जटपुरा व रानीकालौनी में जनसभा कर सरकार की उपलब्धियां गर नाई। रविवार को दोपहर सितारगंज होते हुए पीलीभीत की सीमा पर स्थित बिरहैनी गुरूद्वारा के निकट पहुंची यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मझोला निवासी जगजीत सिंह जग्गू के आवास पर कार्यकर्ता के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद मझोला क्षेत्र के भिंडारा और गिधौर में बने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र (नंदघर) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा नंदघरों में सुबह बच्चे पढ़ सकते हैं और दोपहर बाद महिलाएं हस्तशिल्प का काम सीखकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इसके बाद कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कर रानी कॉलौनी और जटपुरा गांव पहुंची। दोनों गांव में जनसभा कर उन्होंने केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियां एवं अपने संसदीय क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा आज कोई भी छोटा व्यापारी मुद्रा योजना से लोन लेकर अपना कारोबार बढ़ा सकता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा किसानों से गेहूं, धान गन्ना की परम्परागत खेती को छोड़ आधुनिक खेती करने पर जोर दिया। बच्चों से भी उन्होंने फल खाने के बाद उनका बीज जमीन में लगाए और पौध उगने पर उसकी देखभाल करेंगे। इस दौरान उन्होंने कृषक बिजली फीडर का उद्घाटन भी किया। मझोला ड्यूनीडाम मार्ग के निर्माण को जल्द अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिला प्रतिनिधि योंगेद्र सिंह गंगवार, एमआर मलिक, देवेंद्र सिंह टोनी, जगजीत सिंह जग्गू, रेखा परिहार, अजय गोयल, दिलबाग सिंह, डॉ. डोरीलाल वर्मा, रमेश लोधी, बलजिंद्र सिंह, मंजीत सिंह, प्रदीप जायसवाल लल्लन, प्रदीप मिश्रा, दीपक पांडे, मंगली प्रसाद, प्रमोद पटेल, टीटू सिंह सहित कई लोग थे।
विज्ञापन