फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit is my home and family: Varun

पीलीभीत मेरा घर और परिवार : वरुण

Mon, 26 Feb 2024 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit is my home and family: Varun
जनसंवाद कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद वरूण गांधी । स्रोत - प्रतिनि​धि
सांसद ने बरखेड़ा क्षेत्र के कई गांव में किया जनसंवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने आज यहां कहा कि पीलीभीत उनका घर और यहां के लोग उनका परिवार हैं। वह यहां के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ हैं। इसके लिए निरंतर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान भी करवाते हैं।

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम के बाद सांसद वरुण गांधी बरखेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम दौलतपुर पट्टी, उदराहा, दियुराजपुर, पैनिया हिम्मत, जादौपुर पट्टी, पिपरिया मंडन, ईंटारोड़ा, नारायणपुर, टिकरी माफी, बरखेड़ा यासीन, चंदपुरा, ढकिया रंजीत, चौसरा, परसिया, पकड़िया मंगली, सिमरा अकबरगंज आदि ग्रामों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।
विज्ञापन

बोले-पीलीभीत उनका परिवार है। यहां के लोगों की सेवा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। सांसद ने सभी को सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। जनसंवाद के बाद उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी। इस दौरान सांसद सचिव कमलकांत, बंटी मिश्रा, सतीश पांडेय, सूरज शुक्ला, सोनू पांडेय, वेद प्रकाश, बबलू वर्मा, आनंद किरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed