{"_id":"6aa8433f22860199c507e397","slug":"pile-of-garbage-in-the-village-notice-to-the-village-development-officer-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-168759-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांव में गंदगी का अंबार, ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांव में गंदगी का अंबार, ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस
Tue, 15 Sep 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत मीरपुर वाहनपुर में सचिवालय बंद रहने और गांव में गंदगी की समस्या को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत की गई। इसके बाद डीपीआरओ रोहित भारती ने ग्राम विकास अधिकारी रितेश शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस में कहा गया है कि ग्राम पंचायत में निर्मित सचिवालय को नियमित रूप से खोला जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी व लाभ आसानी से मिल सके। नोटिस में गांव में अत्यधिक गंदगी पाए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संवाद