{"_id":"683df96c3fd94d82a206ca2e","slug":"people-were-delighted-after-finding-71-lost-mobile-phones-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137128-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खोए हुए 71 मोबाइल फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खोए हुए 71 मोबाइल फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे
Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस ने खोए हुए 71 मोबाइल बरामद करने के बाद सोमवार को एएसपी विक्रम दहिया की मौजूदगी में उनके स्वामियों सौंप दिया। मोबाइल पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत 8.91 लाख रुपये बताई गई है।
एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि साइबर टीम के पास पिछले काफी समय से फोन गुम हो जाने की शिकायतें पहुंच रहीं थीं। इन शिकायतों को सूचीबद्ध करने के बाद टीम ने फोन नंबरों की ट्रैकिंग शुरू की। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर विभिन्न स्थानों से खोए हुए 71 मोबाइल बरामद कर लिए।
सोमवार को पुलिस लाइन में मोबाइल स्वामियों को बुलाया गया। इसके बाद सभी को उनके मोबाइल फोन सौंप दिए गए।
लंबे समय बाद मोबाइल मिलने पर सभी के चेहरे खिल उठे। इस दौरान साइबर सेल टीम के प्रभारी जयशंकर सिंह, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, संजीव कुमार, आरक्षी अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।