फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People were delighted after finding 53 lost mobile phones

Pilibhit News: खोए हुए 53 मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

Thu, 08 Aug 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
People were delighted after finding 53 lost mobile phones
पुलिस लाइन में एएसपी की मौजूदगी में खड़े मोबाइल स्वामी। स्रोत:पुलिस
पीलीभीत। पुलिस ने खोए और चोरी हुए 53 मोबाइल बरामद करने के बाद उन्हें बुधवार को एएसपी विक्रम दहिया की मौजूदगी में उनके स्वामियों सौंप दिया। मोबाइल पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कीमत 7.61 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि साइबर क्राइम टीम के पास पिछले काफी समय से फोन गुम हो जाने की शिकायतें पहुंच रहीं थीं। ऐसी शिकायतों को सूचीबद्ध करने के बाद टीम ने फोन नंबरों की ट्रैकिंग शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने खोए और चोरी हुए 53 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बुधवार को पुलिस लाइन में मोबाइल स्वामियों को बुलाया गया। इसके बाद सभी को उनके मोबाइल फोन सौंप दिए गए।
विज्ञापन

लंबे समय बाद मोबाइल मिलने पर सभी के चेहरे खिल उठे। इस दौरान साइबर सेल टीम के प्रभारी अजय कुमार, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed