{"_id":"66d9a782cf15d02d0d0f3f82","slug":"people-of-mohalla-kheda-protested-against-electricity-corporation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122007-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मोहल्ला खेड़ा के लोगों ने किया बिजली निगम के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मोहल्ला खेड़ा के लोगों ने किया बिजली निगम के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला खेड़ा में प्रदर्शन करते लोग।संवाद
बीसलपुर। मोहल्ला खेड़ा के लोगों ने बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को मोहल्ले में मुख्य सड़क पर बिजली निगम के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
मोहल्ला खेड़ा के कुछ लोग बृहस्पतिवार को मोहल्ले में ही मुख्य सड़क पर जमा हुए और अपने मोहल्ले की बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर ऊर्जा निगम के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मोहल्ले में लोवोल्टेज के कारण काफी दिक्कत है। आए दिन बिजली के तार टूट जाते हैं। उन्हें सही करने के लिए कर्मचारी काफी हीलाहवाली करने के बाद आते हैं।
मोहल्ले वालों को अघोषित विद्युत कटौती का भी सामना करना पड़ता है। निगम के नगर नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारी आमतौर पर उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं। पौन घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने इस निर्णय के साथ प्रदर्शन खत्म किया कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का स्थायी निस्तारण नहीं हुआ तो वे लोग ऊर्जा निगम के स्थानीय कार्यालय के द्वार पर बेमियादी धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में मुजम्मिल, भाईलाल, रामखिलौना, लेखराज, नंदलाल, रामदयाल, पप्पू, रामबहादुर, सोमपाल आदि शामिल रहे।
-- -