फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: रैन बसेरे में कहीं लगा ताला तो कहीं कंबल-हीटर नहीं

Thu, 11 Dec 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 11 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
स्टेशन पर कूड़ा जलाकर तापते लोग। संवाद
पीलीभीत। तापमान लगातार गिर रहा है, सर्द हवाएं चुभने लगी हैं और कोहरा बढ़ रहा है लेकिन नगर और अस्पतालों में बने रैन बसेरे खुद ही पनाह मांगते नजर आ रहे हैं। इनमें लोगों के लिए सुविधाओं का बंदोबस्त नहीं हुआ है। नगर पालिका के अस्थायी रैन बसेरों पर ताला लटका है। स्थायी रैन बसेरा शहर में लंबी दूरी के चलते एक कॉलोनी में सुनसान पड़ा है और जिला अस्पताल के रैन बसेरे में हीटर-कंबल तक नहीं हैं। नतीजा यह है कि राहगीर, मरीजों के तीमारदार और मजबूर लोग खुले आसमान और सर्द रातों के बीच समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में तापमान लगातार गिरने से अब ठंड बढ़ गई है। सुबह ठंडी हवाओं के साथ कोहरा रहता है। दिन भर धूप निकलने के बावजूद धुंध छाई रहती है। मौसम की इस स्थिति में भी यात्रियों-राहगीरों और तीमारदारों के लिए रात गुजारने की व्यवस्था जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अधूरी है। शहर के स्टेशन पर कड़कती ठंड में लोग कूड़ा-करकट जलाकर थोड़ी-बहुत आग से राहत महसूस करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को स्टेशन पर कुछ यात्री आए लेकिन रैन बसेरे का कहीं भी प्रतीक चिह्न नहीं होने के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर ही त्रिपाल लगाकर बैठे दिखाई दिए। कुछ करीब में लोग जमीन पर कंबल ओढ़कर सोते दिखाई दिए। नगर पालिका में महिलाओं के लिए बने अस्थायी रैन बसेरे में ताला पड़ा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

लंबी दूरी के चलते आम राहगीर पहुंच से दूर
नगर पालिका की ओर से लगभग सौ बेड के रैन बसेरे की तो व्यवस्था की गई है, लेकिन वह शहर में तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एक कॉलोनी में बनाया गया है। यहां पहुंच पाना आम राहगीर के लिए मुश्किल है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर कोई पता भी नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के रैन बसेरे में कंबल, हीटर नहीं
जिला अस्पताल के रैन बसेरे में तीमारदारों के लिए 20 बेड की व्यवस्था की गई है लेकिन ठंड बढ़ने को लेकर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते जिला अस्पताल के रैन बसेरे में रूक रहे तीमारदारों को ठंड में बिना कंबल, हीटर के रात गुजारनी पड़ रही है।

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया का रैन बसेरा सिर्फ औपचारिकता
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में भी रैन बसेरे बनाने के पूर्व में निर्देश दिए गए लेकिन नगर पंचायत कार्यालय में ही पांच बजे ताला लग जाता है। ऐसे में कार्यालय में बने रैन बसेरे में लोग कैसे रूकें, इसका कोई पता नहीं है। नगर पंचायत पकड़िया में बना रैन बसेरा सिर्फ औपचारिकता के लिए बनाया गया।




नगर पालिका के स्थायी रैन बसेरे में व्यवस्थाएं पूरी हैं। दूरी होने के चलते ई-रिक्शों आदि की भी व्यवस्था की जा रही है। शहर में अलाव आदि लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया हो रही है। - संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

स्टेशन पर कूड़ा जलाकर तापते लोग। संवाद

स्टेशन पर कूड़ा जलाकर तापते लोग। संवाद

स्टेशन पर कूड़ा जलाकर तापते लोग। संवाद

स्टेशन पर कूड़ा जलाकर तापते लोग। संवाद

स्टेशन पर कूड़ा जलाकर तापते लोग। संवाद

स्टेशन पर कूड़ा जलाकर तापते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed