{"_id":"5e5bfd1d8ebc3ef39367a7e0","slug":"pawer-pilibhit-news-bly398006933","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कई घरों पर गिरा, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कई घरों पर गिरा, हादसा बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बिजली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कई घरों की छत पर जा गिरा, हालांकि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। तार जोड़ने पहुंचे पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को जनता के विरोध के चलते बैरंग होना पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम के आश्वासन पर आक्रोशित भीड़ ने बमुकिश्ल तार जोड़ने दिया। घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन न हटने से जनता में आक्रोश है।
घटना शनिवार रात 12 बजे से बाद हुई। पूरनपुर देहात में कई मोहल्लों में घरों के ऊपर से बिजली हाईटेंशन की लाइन निकली है। कई स्थानों पर छतों से कुछ दूरी पर बिजली के तार होने से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। पहले भी तार टूटकर मकानों पर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। बीती रात तार टूटकर कई घरों की छत पर गिर गया। हालांकि इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। रविवार सुबह नौ बजे पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी टूटे तार जोड़ने पहुंचे। भीड़ ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जर्जर लाइन घरों के ऊपर से हटाने की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए वे तार नहीं जोड़ने देंगे। विरोध के चलते कर्मचारियों को बैरंग होना पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ पहुंचे कर्मचारियों को भी तार नहीं जोड़ने दिया गया। पुलिस के समझाने पर भीड़ का कहना था कि कुछ दिन पहले भी टूटे तार जोडे़ गए थे। तब भी जर्जर तार हटवाने का आश्वासन अफसरों ने दिया था, लेकिन जर्जर तार नहीं हटे। एसडीएम ने मोबाइल पर लोगों से तार जुड़ने देने की अपील की और कहा कि वे अपनी समस्या सोमवार को कार्यालय आकर बताएं। तब पब्लिक ने तार जोड़ने दिए।
18 घंटे ठप रही बिजली सप्लाई
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से फीडर नंबर दो की बिजली सप्लाई शनिवार रात बारह बजे ठप हो गई। रविवार सुबह करीब दस बजे टूटे तार को जोड़ा जा सका। मगर अन्य फाल्टों को लेकर बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। 132 केवीए सब स्टेशन में पहले से निर्धारित मरम्मत कार्य को लेकर कस्बे की बिजली सप्लाई रविवार सुबह 11 बजे बंद कर दी गई। शाम को साढ़े पांच बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। बिजली सप्लाई न मिलने से लाइनपार इलाके में पेयजल सप्लाई भी ठप रही। उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। सुबह सवा दस बजे सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के समीप पोल में करंट आने और पीलीभीत रोड पर हाईटेंशन लाइन की खराबी से नगर के फीडर एक और चार की भी बिजली सप्लाई ठप रही।