{"_id":"64fb65c437d6b5f5b9084546","slug":"pavement-of-assam-highway-occupied-notice-to-40-shopkeepers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3853-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: असम हाईवे के फुटपाथ पर कब्जा, 40 दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: असम हाईवे के फुटपाथ पर कब्जा, 40 दुकानदारों को नोटिस
Fri, 08 Sep 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
गजरौंला में हाइवे के फुॅॅटपाथ पर लगी दुकाने । संवाद
पीलीभीत। असम हाईवे के फुटपाथ पर कई दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गजरौला में जांच के बाद 40 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।
असम हाईवे पर दोनों ओर करीब तीन फुट का फुटपाथ छोड़ा गया है, ताकि पैदल चलने वालों को दिक्कत न हो। साथ ही लोग हाईवे किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर सकें। फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर खोखा आदि लगा लिए हैं। अवैध कब्जे होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। गजरौला में अवैध कब्जे तेजी से बढ़ रहे हैं।
एनएचएआई ने शिकायत मिलने पर करीब 40 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि वे लोग 15 दिन के भीतर अवैध दुकानें हटा लें। इसके बाद सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एनएचएआई की ओर से इसे लेकर गजरौला थाने को पत्र भी भेजा गया है। नोटिस मिलने से दुकानदारों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
00
पूरे हाईवे पर हैं अवैध कब्जे
पीलीभीत से पूरनपुर तक हाईवे पर गांवों और कस्बों में लोगों ने फुटपाथ पर कब्जे कर लिए हैं। बांसुरी चौक, बिठौरा, गजरौला, सकरिया, जराचौकी, पूरनपुर में खमरिया, घुंघचाई चौराहा, सिरसा चौराहा पर तो फुटपाथ ही गायब हो गया है। पूरनपुर के दोनों चौराहों पर हाईवे किनारे ही टैक्सी स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं।
00
गजरौला में हाईवे किनारे फुटपाथ पर अवैध कब्जे होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद सहायक अभियंता की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। तय समय में कब्जा न हटने पर कार्रवाई होगी। - शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई