फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passersby were thrilled to see a tiger resting on the side of the jungle road

Pilibhit News: जंगल मार्ग के किनारे बाघ को आराम करता देख राहगीर रोमांचित

Tue, 01 Oct 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Passersby were thrilled to see a tiger resting on the side of the jungle road
माधोटांडा खटीमा जंगल मार्ग के किनारे बैठा बाघ। स्रोत: वीडियो ग्रैब
पीलीभीत। महोफ रेंज के जंगल के बीच से गुजरे माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर आए दिन बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। सोमवार को एक बाघ जंगल मार्ग से सटे इलाके में आकर बैठ गया। बाघ को आराम फरमाते देख राहगीर रोमांचित हो उठे। कार सवारों ने बाघ का वीडियो बनाकर वायरल भी किया।
विज्ञापन

माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) की महोफ और उत्तराखंड की सुरई रेंज का जंगल पड़ता है। दोनों सीमाओं के जंगल में बाघों की संख्या काफी अधिक है। इस कारण आए दिन इस मार्ग पर बाघों की चहलकदमी देखी जाती है। पूर्व में बाइक सवारों पर हमले की घटनाएं भी सामने आती रहीं है।
विज्ञापन

इसी कारण विभाग की ओर से बाइक सवारों को झुंड के रूप में जाने की सलाह दी जाती है। सोमवार को भी राहगीरों को कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे वे थम गए। जंगल में मार्ग के किनारे एक बाघ आराम फरमा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 मिनट बाद बाघ के जंगल से अंदर जाने के बाद राहगीर वहां से आगे बढ़े। इस दौरान कार सवारों ने बाघ की मौजूदगी के वीडियो भी बनाए। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि वाहन सवारों को जंगल क्षेत्र में नियंत्रित गति पर ध्यान देने के प्रति जागरूक किया जाता है। इसको लेकर टीम को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed