फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers lost in waiting for rides could not find roadways buses

Pilibhit News: सवारी के इंतजार में भटके यात्री नहीं मिल सकीं रोडवेज की बसें

Sun, 16 Mar 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Passengers lost in waiting for rides could not find roadways buses
शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद - फोटो : रोते-बिलखते परिजन।
पीलीभीत। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, रूद्रपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार देहरादून जैसे तमाम जगहों पर काम करने वाले लोग होली पर्व निपटते ही वापसी करने लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के असम चौराहे पर दोपहर करीब पौने 12 बजे यात्रियों की भीड़ दिखी। यात्री सवारियों के लिए यहां-वहां भटकते हुए नजर आए। घंटाें इंतजार के बाद भी लोगों को रोडवेज की बसें नहीं मिल सकी। इसके बाद लोग निजी बसों व ईको पर सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ दिखी।

दोपहर एक बजे बरेली को जाने वाली ट्रेन पर यात्रियों की भीड़ दिखी। ट्रेन आते ही यात्री सीट के लिए दौड़ लगाते हुए नजर आए। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर जीआरपी पुलिस भी मुस्तैद दिखी। डग्गामार वाहन चालकों ने वसूला मनमाना किराया : होली से एक दिन पूर्व डग्गामार वाहन चालकों ने जमकर कमाई की। बृहस्पतिवार देर रात असम चौराहे पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे यात्रियों से डग्गामार चालकों ने मनमानी की। गंतव्य को छोड़ने के लिए मनमर्जी किराया मांगा। इससे चौराहे पर कई लोगों की चालकों से नोकझोंक भी हुई।

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद- फोटो : रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed