फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers lost here and there, reaching their destination in private vehicles

Pilibhit News: इधर-उधर भटके यात्री, निजी वाहनों से पहुंच रहे गंतव्य को

Thu, 18 Apr 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Passengers lost here and there, reaching their destination in private vehicles
शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े लोग । संवाद
स्थानीय मार्गों पर वाहनों का टोटा, दोगुने रुपये खर्च कर रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। चुनाव को लेकर वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसमें मैजिक व इको भी शमिल हैं। बीसलपुर मार्ग पर पांच बजे के बाद रोडवेज की बस सेवा नहीं है। अधिग्रहण होने से बची शेष मैजिक दिन में ही संचालित हो रही हैं। सात बजे के बाद सफर करने वाले यात्रियों को निजी वाहन करना पड़ रहा है।
19 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। इसको लेकर अधिकारी व पुलिस कर्मियों के लिए मैजिक व अन्य छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। बड़े वाहन और बसें भी अधिगृहीत की गई हैं। ऐसे में स्थानीय मार्गों पर सवारी वाहनों का टोटा हो गया है। वाहन न होने से सवारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शाम सात बजे के बाद पूर्णागिरि व अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों को बीसलपुर मार्ग पर जाने के लिए कोई वाहन ही नहीं मिल रहा है। महज ट्रक या फिर कोई लोडर ही सहारा बन रहा है। चौराहे पर मौजूद चालक सवारियों को छोड़ने के दोगुने रुपये वसूलकर गंतव्य तक छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
असम चौराहा पर यात्रियों की भीड़
बुधवार दोपहर एक बजे असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग, बीसलपुर और बरेली जाने वाले मार्ग पर यात्रियों की भीड़ थी। निजी सवारी वाहन भी नहीं थे। एक वाहन आता तो यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ती। वाहन में सवार होने और सीट के लिए धक्का-मुक्की का नजारा भी दिखा। सबसे अधिक समस्या पूरनपुर मार्ग के यात्रियों को हुई। सवारियों की भीड़ माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर भी दिखीं। नौगवां चौराहे पर भी यात्री भटकते दिखे।
-
दो घंटे से इंतजार, नहीं मिली सवारी
दोस्तों के साथ जम्मू गया था। सभी लोगों को पलिया जाना है। करीब 12:15 बजे असम चौराहे पहुंच गया। दो घंटा हो गया है। बस नहीं मिल पाई है। निजी वाहन को ढूंढ रहे हैं।

- आफताब
-
शहर में रहकर पढ़ाई करते हैं। काम से गोला जा रहा हूं। करीब एक घंटा हो गया है। बस नहीं मिल पा रही है। अब किसी ट्रक या फिर अन्य सवारी से ही जाऊंगा।
- प्रियांशु
--
स्थानीय डिपो से बसों का संचालन पहले की ही तरह किया जा रहा है। किसी तरह की कोई भी दिक्कत नहीं आ रही है। अगर कहीं ऐसी समस्या है तो दिखवाया जाएगा।- पवन कुमार श्रीवास्तव एआरएम

शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े लोग । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े लोग । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े लोग । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े लोग । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े लोग । संवाद

शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed