फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers face problems due to haphazard parking of e-rickshaws

Pilibhit News: बेतरतीब ई-रिक्शा खड़े होने से यात्रियों को दिक्कत

Wed, 24 Apr 2024 06:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Passengers face problems due to haphazard parking of e-rickshaws
बीसलपुर रेलवे स्टेशन के द्धार पर बेतरकीब ढंग से खड़े ई रिक्शा । संवाद
बीसलपुर। ट्रेन आने के समय चालक अपने ई-रिक्शा को रेलवे स्टेशन प्रवेश द्वार पर बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। चालकों की मनमानी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। निकलने में समस्या होती है।
विज्ञापन


बीसलपुर स्टेशन से शाहजहांपुर और पीलीभीत जाने के लिए कई ट्रेनें गुजरती हैं। ट्रेनों के आने के समय चालक सवारी बैठाने के चक्कर में ई-रिक्शा मनमाने तरीके से खड़ा कर देते हैं। ट्रेन से उतरने के बाद कुछ यात्री तो ई-रिक्शा पर बैठते हैं, लेकिन अधिकतर पैदल ही गंतव्य को रवाना हो जाते हैं। पैदल जाने वाले यात्रियों को बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा के बीच से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

नियमानुसार ई-रिक्शों को सड़क पर ही खड़ा किया जाना चाहिए। इस समस्या को लेकर यात्रियों ने अधिकारियों से शिकायत भी की है। इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह समस्या उनके संज्ञान में अब तक नहीं थी। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed