{"_id":"6805313751fad72ed20c9967","slug":"parshuram-jayanti-will-be-celebrated-on-29th-april-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-134461-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 29 अप्रैल को निकाली जाएगी परशुराम जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 29 अप्रैल को निकाली जाएगी परशुराम जयंती
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में 29 अप्रैल को परशुराम जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा में नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के ब्राह्मण भी शामिल होंगे। यह निर्णय रविवार को बेनी राम मंदिर में हुई ब्राह्मणों की बैठक में लिया गया।
बैठक में बताया गया कि शोभायात्रा मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर से दोपहर में शुरू होगी। इसमें नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के भी ब्राह्मण शामिल रहेंगे। बैठक में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के ब्राह्मणों को शोभायात्रा के बारे में जल्द सूचना देने की बात भी तय हुई। बताया गया कि शोभायात्रा में परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद दोबारा त्रिलोकी नाथ मंदिर में आकर ही संपन्न होगी।
अध्यक्षता राकेश अवस्थी और संचालन आलोक नगाइच ने किया। इस दौरान उमाकांत मिश्र, मुकेश उपाध्याय, सूर्य प्रकाश मिश्र, दिनेश समाधिया, श्याम शरण पाठक, नरेश शर्मा कातिब, पंकज मिश्रा, बृजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।