{"_id":"675dd7139641052ece0a63f4","slug":"panel-conducted-post-mortem-of-the-body-of-a-leopard-that-died-in-a-vehicle-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127262-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले तेंदुए के शव का पैनल ने किया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले तेंदुए के शव का पैनल ने किया पोस्टमार्टम
Sun, 15 Dec 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले तेंदुए के शावक के शव का शनिवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान डीएफओ भी मौजूद रहे। मामले में अज्ञात वाहन के चालक पर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही विभागीय मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
बराही रेंज के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र नौजल्हा में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तेंदुए के एक शावक की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची रेंज की टीम ने शावक के शव को कब्जे में लिया था। शावक की उम्र करीब छह माह आंकी गई है।
शनिवार को अफसरों के निर्देश पर शव को मुख्यालय स्थित सामाजिक वानिकी क्षेत्र में लाया गया। जहां डीएफओ मनीष सिंह की मौजूदगी में एनटीसीए की गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन सदस्यीय चिकित्सकों के पैनल ने शावक के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
बराही रेंज के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में क्षेत्रीय थाने के अलावा विभागीय केस भी दर्ज किया किया गया है। टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।