फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayati Raj and Rural Development seeking to free

पंचायतीराज को ग्राम्य विकास से मुक्त करने की मांग

Mon, 28 Nov 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 28 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj and Rural Development seeking to free
पंचायतीराज को ग्राम्य विकास से मुक्त करने की मांग - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पंचायती राज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग से मुक्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत राज सेवा परिषद के तत्वावधान में पंचायत कर्मियों ने नेहरू पार्क में धरना दिया। कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत राज सेवा परिषद के प्रांतीय आह्वान पर पंचायतराज विभाग संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी सोमवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा ने कहा कि पंचायतीराज विभाग को ग्राम्य विकास से मुक्त करने की मांग को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शासन ने पहली अगस्त 2016 को आदेश जारी किया है जिसमें ब्लाक स्तर पर एडीओ पंचायत कार्यालय को समाप्त करने की बात कही गई है। पंचायत कर्मी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने शासनादेश वापस लेने की मांग की। अन्य वक्ताओं ने पंचायती राज को ग्राम्य विकास से मुक्त करने, एडीओ पंचातय के कार्यालय को बीडीओ के नियंत्रण से अलग करने और ग्राम पंचायतों सचिव का काम देख रहे ग्राम विकास अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद पंचायतकर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति को सौंपा। धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने वालों में डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, परिषद अध्यक्ष अरविंद वर्मा, उपाध्यक्ष धर्मपाल, महामंत्री संजय प्रकाश, रामनिवास, वली मोहम्मद, एडीओ कौशलेंद्र सिंह चौहान, पवन कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार, मोहम्मद रिजवान, रूपलाल, सीमा बेगम, चमन शर्मा, शैलेष सोनकर, शाहिद नवी, रामसेवक, हरपाल सिंह, हरिसिंह, राकेश शर्मा, जितेंद्र, देवदत्त, मदनलाल सहित कई पंचायत कर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed