{"_id":"58f75e1b4f1c1b1a744730a6","slug":"panchayat-secretary-suspended-for-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमतिता के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमतिता के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ग्रामीणों से 25-25 हजार रुपये मांगने की शिकायत जांच में सही पाई गई। इस पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है। बीसलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत साबेपुर के ग्रामीणों ने लगभग 10 दिन पूर्व डीएम को पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी (पंचायत सचिव) ओमप्रकाश भारती पर आवास दिलाने के नाम पर 25-25 हजार रूपये मांगने के आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने शपथपत्रएवं ग्राम पंचायत अधिकारी से लेनदेन को हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई थी। डीएम ने इसकी जांच बीडीओ बीसलपुर ऋषिपाल सिंह को सौंपी थी। बीडीओ की जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगे आरोप सही पाए गए। ग्रामीणों से आवास के लिए 31 मार्च से पहले पहले धनराशि देने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर बुधवार को डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश माथुर को निलंबित कर जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर को सौंपी है। डीपीआरओ ने बताया कि जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही मिलने के साथ ही 13वें व 14वें वित्त के कार्यों संबंधित सूचनाएं देने में भी लापरवाही पाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन