फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   panchayat chunav

चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे पूर्व समायोजित शिक्षक

Fri, 02 Oct 2015 10:44 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Fri, 02 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
पूर्व समायोजित शिक्षक चुनाव में ड्यूटी न कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
ड्यूटी कराने का दबाव बनाने पर चुनाव में लगाई गई ड्यूटी आदेशों को एकत्र कर मामला कोर्ट में ले जाकर जिला प्रशासन के खिलाफ वाद दायर किया जाएगा। यह निर्णय शिक्षा मित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय परिसर में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि जब हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों का 12 सितंबर को समायोजन रद्द कर दिया तब वे न सहायक शिक्षक रहे और न ही शिक्षामित्र। ऐसे में पंचायत चुनाव में पूर्व समायोजित शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाकर प्रथम मतदान अधिकारी बना दिया गया, जो हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने 11 सितंबर के बाद वेतन देने पर रोक लगा दी, तब ड्यूटी क्यों लगाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। अगर जिला प्रशासन ने जबरदस्ती ड्यूटी कराने का प्रयास किया। तब पंचायत चुनाव ड्यूटी के आदेशों को एकत्र कर हाईकोर्ट में जिला प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया जाएगा। बैठक में शनिवार को पीलीभीत  के रामलीला मेला मैदान मेें एकत्र होने और तीन अक्तूबर को पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण का बहिष्कार करने का निर्णय हुआ।
बैठक में पांच अक्तूबर से सात अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनिल कुमार चौहान, हरिओम पांडेय, वेदपाल सिंह, दिनेश यादव, शिवसागर लाल आदि ने विचार रखे।
प्रत्याशी वही रहेगा जिसे जिलाध्यक्ष घोषित करें
पीलीभीत। भाजपा पांचाल क्षेत्र के जिला पंचायत संयोजक पूरनलाल लोधी ने कहा कि जिलाध्यक्ष की ओर से घोषित प्रत्याशियों का ही पार्टी समर्थन करेगी। इसके अलावा यदि कोई भी पार्टी का रंग, चिंह, पदाधिकारियों के फोटो आदि का प्रयोग करता है तो वह गलत है उस पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार की अध्यक्षता में उनके आवास पर जिला पंचायत वार्ड के प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत संयोजक ने कहा कि भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और प्रदेश पदाधिकारियों से मंथन के बाद जिले के सभी 34 वार्डों के प्रत्याशियों का चयन कर जिलाध्यक्ष के माध्यम से सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी गुट सूची जारी कर खुद को भाजपाई बता रहा है तो वह गलत है। उन्होंने कहा ऐसे प्रत्याशियों का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। पांचाल क्षेत्र के जिला पंचायत संयोजक ने कहा कि चार अक्तूबर से जिला पंचायत के चुनाव के लिए जिलाध्यक्ष स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर सभाएं करेंगे। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से पूरे मनोयोग से चुनाव लडने की सलाह दी। बैठक का संचालन संजीव प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप नवरंग, गुरभाग सिंह, अशोक राजा, गौरव अवस्थी, हंसराम राठौर, प्रणय वाजपेई, राकेश गंगवार, राजेंद्र कश्यप, तेज बहादुर गंगवार, राजेंद्र कश्यप, हरीराम वर्मा, मुकेश गुप्ता, हर्षवर्धन पांडेय, अमित वाल्मीकि, तुलाराम लोधी, रनवीर सिंह, प्रेमचंद्र गंगवार के अलावा सभी प्रत्याशी मौजूद रहे।
आज स्पष्ट होगी प्रथम चरण
के उम्मीदवारों की स्थिति
नाम वापसी के बाद होगा चुनाव चिन्ह आवंटन
पीलीभीत। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर शनिवार को स्पष्ट हो जाएगी। सुबह से नाम वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक में मतदान होना है। इसके लिए 28, 29 सितंबर को नामांकन के बाद पहली अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच का काम भी पूरा हो गया। अब शनिवार को नाम वापसी होनी है। इसके लिए सुबह आठ बजे से तीन बजे तक का समय रखा गया है।
इसके बाद जिला पंचायत के प्रत्याशियों को कलेक्ट्रेट और मरौरी व बरखेड़ा के बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशियों को ब्लाक मुख्यालय से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों को मतदाताओं तक इसे पहुंचाने के लिए मात्र चार दिन का समय मिलेगा। सात अक्तूबर की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा।

प्रथम चरण में अब तक की स्थिति
पंचायत             पद    नामांकन
जिला पंचायत      09      156
बीडीसी बरखेड़ा    89     439
बीडीसी मरौरी     105     472
दूसरे चरण के नामांकन का आखिर दिन
पीलीभीत। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पहली नंबर को प्रारंभ हुई थी। शुक्रवार को गांधी जयंती के अवकाश के बाद अब तीन अक्तूबर (आज) नामांकन पत्र जमा होंगे। अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र से जिला पंचायत के सात पदों के लिए कलेक्ट्रेट और बीडीसी के ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन कराए जाएंगे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed