फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement center pleasantly disappointed

धान खरीद केंद्र सूने देख विधायक नाराज

Sat, 28 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर। Updated Sat, 28 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement center pleasantly disappointed
व‌िधायक - फोटो : अमर उजाला
मंडी समिति पहुंचकर धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शीघ्र खरीद शुरू न होने पर दी कार्रवाई कराने की चेतावनी

विधायक बाबूराम पासवान को मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर खरीद होती नहीं मिली। चार खरीद केंद्रों में दो खरीद केंद्र बंद मिले। निरीक्षण के दौरान मिले किसानों ने विधायक से धान की खरीद कराने की मांग की। विधायक ने खरीद केंद्र प्रभारियों को धान की खरीद तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीद शुरू न होने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी।

विधायक बाबूराम पासवान ने शनिवार को मंडी समिति पहुंचकर धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चार खरीद केंद्रों में से दो खरीद केंद्र बंद मिले। मंडी समिति सचिव सहदेव ने विधायक को बताया कि कर्मचारी कल्याण परिषद के धान खरीद केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारी की तैनाती न होने से खरीद शुरू नहीं हो सकी। आरएफसी द्वितीय के केंद्र प्रभारी एसपी वर्मा ने विधायक को बताया कि उनकी एक दिन पहले ही तैनाती की गई है। विधायक ने खरीद केंद्र प्रभारी को तेजी से धान खरीद शुरू कराने की चेतावनी दी। विधायक ने एसएफसी खरीद केंद्र पर खरीद होती न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और खरीद केंद्र प्रभारी को भी तेजी से धान खरीद के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान खुश रहे। उसकी फसलों का वाजिब मूल्य उसे मिले। किसान का धान खरीद केंद्रों पर न खरीदना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर मिले किसानों ने धान खरीद न होने की शिकायत की। किसानों का कहना था कि वे लोग कई दिनों से धान की फसल के साथ मंडी में है। खरीद केंद्रों पर किसानों का नहीं बल्कि कम रेट पर अन्य जगह से धान खरीद कर अभिलेखों में किसानों के धान की खरीद दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed