{"_id":"5db4500e8ebc3e012e1f58b3","slug":"others-in-puranpur-pilibhit-pilibhit-news-bly3817355174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर कार्रवाई के विरोध में किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर कार्रवाई के विरोध में किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। भाकियू नेताओं ने पराली जलाने पर कार्रवाई के विरोध में हंगामा कर प्रदर्शन किया। तहसीलदार आशुतोष कुमार ने किसानों की समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया।
जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील का मुख्य गेट न खुलने के विरोध में हंगामा किया। तहसीलदार से विवाद के बाद किसानों ने कोतवाली रोड पर जाम लगा दिया। फिर किसानों ने पंचायत की। इसमें कहा गया कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। धान का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। तहसीलदार के आश्वासन पर किसान शांत हुए। अध्यक्षता मंजीत सिंह ने और संचालन सूरत सिंह फौजी ने किया। धरना प्रदर्शन में स्वराज सिंह, दिनेश कुमार, डॉ. हरपूर सिंह, लालू मिश्रा, रामकुमार, पुत्तूलाल, मनवीर सिंह शामिल थे।