फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

सेवायोजन पोर्टल खुलने से नहीं होगा बेरोजगारों का शोषण..

Sun, 26 Jan 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री और पीलीभीत के जिला प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि लंबे अरसे से बेरोजगार नौजवानों की फौज तैयारी हो रही थी। मोदी सरकार ने इनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए समस्त जनपदों में मेले लगाकर रोजगार देने का बीड़ा उठाया है। सेवायोजन पोर्टल खुलने से बेरोजगारों का शोषण नहीं होगा। कंपनियां बेरोजगारों का फंड भी जमा करेंगी और उन्हें समस्त सुविधाएं भी देंगी।
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में मौर्य ने कहा कि निजी कंपनियां मनमाने ढंग से नियुक्तियां कर युवाओं का शोषण कर रही थीं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सेवायोजन पोर्टल सेवा शुरू की गई। अब निजी कंपनियां हों या सरकारी भर्तियां, सभी नियुक्तियां सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से होगी। इससे नौजवानों के शोषण पर लगाम लगेगी। कंपनियों की लगाम सेवायोजन विभाग के हाथ में होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत रोजगार प्रदान कर रही है। आने वाले दिनों में इनडिफेंस कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। कहा कि मंडल में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना की जा रही है। यह बरेली और पीलीभीत के बॉर्डर पर बनेगा। इससे दोनों जनपदों के श्रमिकों को बच्चों को बेहतर पढ़ाई मिल सकेगी। विधायक रामसरन वर्मा, विधायक संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, विधायक किशनलाल राजपूत ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां गिनाईं। प्रभारी मंत्री ने सब को मतदाता बनने की शपथ भी दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, रेखा परिहार, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, सहायक निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजीकृत 6735 में 1535 युवाओं को मिला रोजगार
रोजगार मेले में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के लिए आठ पंजीकरण काउंटर लगाए गए थे। जानकारी के लिए दो हेल्पडेस्क भी थीं। रोजगार मेले में 23 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 6735 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें साक्षात्कार के आधार पर 1535 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नियुक्ति पत्र सौेंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed