फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

कमिश्नर ने गन्ना बकाया भुगतान न होने पर जताई नाराजगी

Wed, 27 Nov 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। पिछले सत्र का गन्ना भुगतान देने में बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा की जा रही हीलाहवाली पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने आगामी सप्ताह में अधिक से अधिक भुगतान किसानों को करने के निर्देश दिए। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में चारों चीनी मिलों ने पेराई सत्र कर दिया है, लेकिन पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व पूरनपुर, बीसलपुर और बरखेड़ा चीनी मिल ने किसानों का पूरा भुगतान नहीं किया है। बकाया भुगतान को लेकर बरखेड़ा चीनी मिल खासी फिसड्डी साबित हो रही है। बरखेड़ा चीनी मिल पर अभी किसानों का 112.83 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। सख्ती के बाद भी मिल द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। हालांकि मिल प्रबंधन ने चीनी बिक्री कर भुगतान करने की बात कही थी। इसको लेकर जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) जितेंद्र मिश्रा सत्यापन भी करा चुके हैं। इधर बरेली में शुक्रवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने जब समीक्षा बैठक की तो भुगतान को लेकर बरखेड़ा मिल प्रबंधन पर नाराजगी जताई। डीसीओ ने बताया कि पूरनपुर और बीसलपुर शासन से बजट आने पर भुगतान करेंगे। बरखेड़ा पर 112.83 करोड़ रुपये का बकाया है। इस पर कमिश्नर ने बैठक में चीनी मिल के अध्यासी को आगामी सप्ताह में किसानों का अधिक से अधिक भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने अधिक से अधिक किसानों का भुगतान न करने पर चीनी मिल पर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इधर चीनी मिल में चीनी स्टाक का सत्यापन कराया गया था। सत्यापन रिपोर्ट के बाद चीनी बिक्री कराकर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed