फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

एलएच चीनी मिल में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का दो दिन बाद फिर छापा

Fri, 22 Nov 2019 07:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। एलएच चीनी मिल में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) ने तीन दिन के अंदर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ दोबारा छापा मारा। प्रशासन और पीसीबी की संयुक्त टीम को मिल में प्रदूषित पानी खेतों में जाता मिला। टीम ने चीनी मिल के बाहर निकलने वाले पानी पर पाबंदी लगाते हुए नाली को ईंट-सीमेंट लगवाकर बंद करा दिया। इसके बाद संयुक्त टीम ने बीसलपुर रोड पर स्थित मोदी आयल मिल की भी जांच की। वहां भी केमिकलयुक्त पानी बहता पाया गया। पीसीबी टीम अब अपनी रिपोर्ट डीएम के अलावा लखनऊ मुख्यालय भेजेगी।
विज्ञापन

शहर की एलएच चीनी मिल में 20 नवंबर को ही सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने छापा मारा था। तब चीनी मिल में राख उड़ने के अलावा प्रदूषित पानी रेलवे लाइन से होकर खेतों में जाने समेत तमाम खामियां मिली थीं। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की दो सदस्यीय टीम की जांच में पानी का शोधन करने वाला ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) बंद पाए जाने के अलावा वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था भी ठप पाई गई थी। टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेज दी थी। तीन दिन के अंतराल पर ही शुक्रवार को बरेली से आए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक सुनील कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया के साथ दोबारा एलएच चीनी मिल में छापा मारा। टीम को दो स्थानों से संडा नाले में गंदा पानी गिरते मिला। इस पर टीम ने मिल अफसरों से नाराजगी जताई। इसके बाद पानी निकलने वाले दो रास्तों को ईंट-सीमेंट से बंद करा दिया गया। पीसीबी टीम ने मिल अफसरों को अंदर लगे पाइप को हटाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद पीसीबी टीम चली गई और बीसलपुर रोड स्थित एक आयल मिल में जाकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान आयल मिल के पीछे केमिकलयुक्त पानी खेतों में निकलना पाया गया। पूछने पर बताया कि खेत भी मिल मालिक के ही हैं। मिल गेट के निकट रोड के किनारे भी गड्ढों में केमिकलयुक्त पानी भरा पाया गया। हालांकि इस दौरान मिल संचालक मौजूद नहीं मिले। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि यह केमिकलयुक्त पानी टैंकरों के जरिए कहीं और ले जाकर डाला जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम के साथ एलएच मिल गई थी। मिल से निकलने वाला गंदा पानी संडा नाले में बहता पाया गया। जिस पर उसे ईंट-सीमेंट लगाकर बंद करवा दिया गया। इस मामले में कार्रवाई प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ही करेगा। -ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएच चीनी मिल द्वारा नाले में बहाए जा रहे पानी पर पाबंदी लगाते हुए उसे ईंट-सीमेंट लगाकर बंद करवा दिया गया है। मिल अफसरों को पाइप हटाने कह दिया गया है। आयल मिल में खामियां पाई गईं हैं। इन सभी की रिपोर्ट बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेजी जाएगी। -सुनील कुमार, वैज्ञानिक सहायक, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed