{"_id":"5db450af8ebc3e93b43473b5","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3817358160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में पांच करोड़ की मिठाई और ड्राईफ्रूट्स का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में पांच करोड़ की मिठाई और ड्राईफ्रूट्स का कारोबार
विज्ञापन
पीलीभीत। छोटी दिवाली पर मिठाई और ड्राईफ्रूट्स की खूब बिक्री हुई। दो दिन में मिठाई और ड्राईफ्रूट्स का कारोबार पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। दिवाली बाद भैया दूज पर मिठाई और ड्राईफ्रूट्स की खरीद चलती रहेगी।
शहर के अलावा कस्बों में मिठाई की 200 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं। दिवाली से पहले मिष्ठान विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को सड़क तक सजा लिया। दुकानदार हर साल दिवाली आने का इंतजार करते हैं। ब्रांडेड पैकेट में सोन पापड़ी की मांग अधिक रही। सोन पापड़ी के अलावा काजू की बर्फी, बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू से लेकर हर तरह की रंग बिरंगी मिठाई खूब बिकी। बड़े प्रतिष्ठानों पर ड्राईफ्रूट्स के गिफ्ट खूब खरीदे गए। मिठाई के रेट 250 रुपये किलो से प्रारंभ होकर 1500 रुपये या इससे अधिक भी थे। मिक्स मिठाई दो से चार सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकी। मोती चूर के लड्डू की मांग भी खूब रही।
शुक्रवार और शनिवार दो दिन मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही। व्यापारियों ने ग्राहकों की भीड़ देखते हुए कारीगरों की संख्या बढ़ा दी। कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने कमाई के साथ-साथ ग्राहक की पसंद पर विशेष ध्यान दिया। बंगाली मिठाई और पहाड़ की बाल मिठाई का भी क्रेज देखा। नारियल से बनी मिठाई पसंद करने वाले ग्राहक भी कम नहीं रहे। मिष्ठान कारोबारी सूरज गुप्ता ने बताया कि दो दिन में मिठाई और ड्राईफ्रूट्स की बिक्री का आंकड़ा पांच करोड़ के पार चला गया। भैयादूज तक 10 करोड़ को पार कर जाने की संभावना है।