{"_id":"5db33c7b8ebc3e0142328f8f","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly381691475","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमंगला कन्या योजना में यूपी में पीलीभीत को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमंगला कन्या योजना में यूपी में पीलीभीत को मिला तीसरा स्थान
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्य योगी आदित्य नाथ द्वारा लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना का शुभारंभ किया गया। इसका सीधा प्रसारण गांधी प्रेक्षागृह समेत सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर दिखाया गया।
गांधी प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम वैभव श्रीवास्तव, सदर विधायक संजय गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत ने किया। डीएम ने बताया कि सुमंगला कन्या योजना में प्रदेश भर में पीलीभीत को तीसरा स्थान मिला है। योजना का उद्देश्य यह है कि बेटी के जन्म से लेकर और उसके स्नातक की पढ़ाई के लिए मिलने वाली राशि है, ताकि बेटी की पढ़ाई में मां बाप की गरीबी बीच में ना आए। जागरूकता की आवश्यकता है। ताकि कोई भी बालिका छूट ना जाए और यह योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को मिले। प्रभारी डीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि योजना के तहत सभी आशा और आंगनबाड़ी को जिम्मेदारी दी गई है। योजना के तहत बालिका के जन्म होने पर 2000 रुपये, एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण होने पर 1000 रुपये, कक्षा एक में प्रवेश पर 2000 रुपये, कक्षा छह में प्रवेश पर 2000 रुपये और कक्षा नौ में प्रवेश होने पर 3000 रुपये, 10वीं और 12वीं पास करके दो साल की डिग्री या डिप्लोमा करने पर 5000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने पात्रता की भी जानकारी दी। एडीएम देवेंद्र प्रताप मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, अरविंद कुमार, बीएसए देवेंद्र स्वरूप, जिला पिछड़ा कल्याण विकास अधिकारी केपी सिंह आदि मौजूद रहे।