{"_id":"5da98bba8ebc3e93a170d570","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly380648970","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावर गिरफ्तार न हुए तो पुलिस के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावर गिरफ्तार न हुए तो पुलिस के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र कश्यप पर हमला कर कारतूस लूटने के मामले में चार दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर भाजपाई खफा हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार से पुलिस के खिलाफ हल्ला बोलने का ऐलान किया गया है। जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बल्लभ नगर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि पुलिस की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि 13 अक्तूबर को पार्टी के काम से भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल और महामंत्री राजेंद्र कश्यप शाहजहांपुर जा रहे थे। जाम खुलवाने के दौरान स्थानीय गुंडों ने उन पर हमला बोल दिया। जिला महामंत्री के रिवाल्वर का कवर और आठ कारतूस लूट लिए। इसकी एफआईआर उसी दिन दर्ज करा दी गई थी। हमलावरों का वीडियो भी वायरल हो चुका है। उनकी पहचान भी हो गई, लेकिन पुलिस उनको उनको गिरफ्तार नहीं कर पायी। घटना के समय उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने एसपी को फोन किए, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। दो दिन पहले डीएम से मुलाकात की जा चुकी है। केवल आश्वासन मिला, लेकिन नतीजा नहीं निकला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर की शुक्रवार रात तक हमलावर नहीं पकड़े गए तो शनिवार से भाजपा का जिला संगठन पुलिस के खिलाफ हल्ला बोलेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह इस मुद्दे को प्रदेश संगठन तक पहुंचा चुके हैं। वहां से अनुमति लेने के बाद ही प्रेसवार्ता की गई है। हालांकि उन्होंने अभी पुलिस के विरोध का तरीका स्पष्ट नहीं किया है। शनिवार सुबह अब तक की कार्रवाई को देखकर अगली रणनीति बनाई जाएगी। जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र कश्यप, संजीव प्रताप सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
तूल पकड़ रहा मामला
इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से कांग्रेस के पदाधिकारी बचाव में उतर आए हैं। उनका कहना है कि मामला सिर्फ साधारण मारपीट का है, लेकिन पुलिस ने सत्ता के दबाव में लूटपाट की धाराएं लगा दी। मामला धार्मिक रंग लेता भी दिख रहा है। पुलिस मामले में धाराओं को लेकर मंथन कर रही है। हालांकि इसको अधिकार अभी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। गुपचुप तरीके से मंथन जारी है। फिलहाल परिस्थितियों को देखते हुए मामला तूल पकड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
हमलावर ट्रेस किए जा चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वह घर पर नहीं है। गंभीरता से इस मामले को दिखवाया जा रहा है। - रोहित मिश्र, एएसपी