फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in madhotanda pilibhit

तेंदुए ने पशुशाला में बंधी बकरी को बनाया निवाला

Wed, 27 Nov 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
others in madhotanda pilibhit
माधोटांडा (पीलीभीत)। शारदा नदी के किनारे शीरा सिंह की पशुशाला में बंधी बकरी को तेंदुए ने गन्ने के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। खेत में अधखाया शव मिलने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र के रमनगरा में शारदा नदी के किनारे शिवराज सिंह का मकान है। बाहरी हिस्से में पशुशाला है। शुक्रवार रात आठ बजे परिवार के लोग सो गए। तभी आबादी में पहुंचे तेेंदुए ने पशुशाला में बंधी बकरी पर हमलाकर दिया और वहां से उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और अपना निवाला बनाया। सुबह बकरी का अधखाया शव खेत में मिलने से गांव वाले दहशत में है। हर तरफ तेंदुए का शोर मच गया। गांव वाले जमा हो गए। सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। खेत के पास तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। दो दिन पहले महाराजपुर निवासी डॉक्टर विद्युत मंडल के घर में भी तेंदुआ घुसा था। यहां उनके पालतू कुत्ते पर हमला किया था। हालांकि उस समय ग्रामीणों के शोर पर तेंदुआ भाग गया था।
विज्ञापन

लंबे समय से इलाके में तेंदुए की सक्रियता है। कई मवेशी उसका निवाला बन चुके हैं, लेकिन वन विभाग समाधान नहीं कर रहा। - - प्रशांत साना, प्रधान, रमनगरा
शारदा नदी किनारे कई गांवों में तेंदुआ पहुंचता रहता है। खेत पर जाने से किसान घबरा रहा है। इसका स्थाई समाधान होना चाहिए। - बलदेव सिंह, किसान
सीमावर्ती इलाके में तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। - दिनेश कुमार गोयल, रेंजर बराही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed