फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in bisalpur pilibhit

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति समेत दो घायल

Tue, 26 Nov 2019 07:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
others in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत) कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति समेत दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाते हुए गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर नारेबाजी की। कोतवाली पुलिस ने समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया। बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव लमौआ निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार खेती करते हैं। सोमवार सुबह वह बाइक से बीसलपुर होते हुए बरेली जाने को निकले। उनके साथ परिचित भुता (बरेली) के गांव रूपापुर निवासी 55 वर्षीय मेवाराम और मेवाराम की पत्नी 50 वर्षीय विमला देवी उर्फ गंगादेई भी थीं। बाइक चलाते वक्त अमित हेलमेट लगाए थे। बरेली रोड पर मोहम्मदपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर बीसलपुर की तरफ भाग निकला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को दी। काफी समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे एकत्र भीड़ आक्रोशित हो गई और जाम लगा दिया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर कोतवाल मनीराम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

इधर, थोड़ी ही देर में एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद मेवाराम और विमला देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त विमला देवी की मौत हो गई, जबकि मेवाराम को बरेली रेफर कर दिया। कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed