{"_id":"67eecfe67289bda95001991a","slug":"opposition-to-shifting-of-roadways-bus-station-away-from-the-city-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-133515-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोडवेज बस अड्डे को शहर से दूर स्थानांतरित करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोडवेज बस अड्डे को शहर से दूर स्थानांतरित करने का विरोध
Thu, 03 Apr 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन देते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता। स्त्रोत कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
पीलीभीत। रोडवेज बस अड्डे को शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित दियूनी केसरपुर में स्थानांतरित करने का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपा। ज्ञापन में नया बस अड्डा शहर के आसपास ही बनाने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि रोडवेज बस अड्डा कचहरी के आगे दियूनी केसरपुर में बनाए जाने से शहर की जनता प्रभावित होगी। रात के समय इतनी दूरी से आने-जाने में यात्रियों को परेशानी होगी। प्रशासन शहर के अवैध कब्जे वाले इलाकों को खाली कराकर वहां पर रोडवेज डिपो का संचालन कर सकता है।
बस स्टैंड के लिए असम चौराहे के आस-पास की जगह को चिह्नित किया जाए। यहां से पूरनपुर, शाहजहांपुर, बरेली, हरिद्वार, माधोटांडा, टनकपुर सहित विभिन्न मार्गाें के लिए आने-जाने में आसानी होगी। कहा कि अगर डिपो का स्थान परिवर्तित किया गया तो संगठन इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, सुनील कश्यप, हरिओम मिश्रा, सतीश पांडेय, ठाकुर अर्जुन सिंह, अजय शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।