{"_id":"667332db4cf30eb75d0f4494","slug":"opposition-to-filing-of-report-against-family-of-molestation-victim-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118153-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छेड़खानी की पीड़िता के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज होने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छेड़खानी की पीड़िता के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज होने का विरोध
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपते भाकियू नेता । स्रोत- भाकियू
पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) ने नियमित ट्रेनों के संचालन की मांग और छेड़खानी की पीड़िता के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में दो अलग-अलग ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को सौंपे।
पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि अमान परिवर्तन के बाद भी जिला मुख्यालय के लिए अब तक नियमित ट्रेनें नहीं चल सकी हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। ज्ञापन में नियमित ट्रेनें चलवाने के साथ पंजाब, उत्तराखंड आदि के लिए लंबी दूरी की ट्रेनें चलवाने की मांग की गई।
इधर एसपी को संबोधित एक अन्य ज्ञापन में छेड़खानी की पीड़िता के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का विरोध किया गया। साथ ही मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, रामकृपाल, पवन कुमार, कपिल यादव, विकास, रोशन, जगदीश आदि शामिल रहे।