फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Only ban on papers, movement of e-rickshaws in the market, people facing traffic jam

Pilibhit News: सिर्फ कागजों पर रोक, बाजार में ई-रिक्शा की आवाजाही, जाम से जूझे लोग

Sun, 24 Mar 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Only ban on papers, movement of e-rickshaws in the market, people facing traffic jam
होली पर बाजार में जुट रही भीड़, पुलिस की अनदेखी से यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। होली पर खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके विपरीत यातायात पुलिस कागजी रूट प्लान के सहारे सब कुछ ओके होने का दावा कर रही है। नो-एंट्री में सवारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही जाम का कारण बन रही है। शनिवार को स्टेशन मार्ग व कई अन्य स्थानों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी।



यातायात पुलिस के अधिकारियों ने होली को लेकर रूट प्लान बनाया है लेकिन धरातल पर कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही। यही कारण है कि शहर में स्टेशन मार्ग पर सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, सुनहरी मस्जिद, ड्रमंड गंज चौराहा, लोहा मंडी, नीबू मंडी आदि जगहों पर दोपहर से रात तक कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी केे बजाय बातों में मशगूल रहते हैं। ई-रिक्शा व अन्य बड़े वाहनों का बाजार में प्रवेश बना रहता है। शनिवार को भी दोपहर दो बजे और शाम के समय सुनगढ़ी से गैस चौराहे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिसकर्मी मस्त, यातायात चला रहे होमगार्ड
विभाग की ओर से चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तो लगा दी गई है लेकिन वह आराम से छांव में कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं। चौराहे पर तैनात होमगार्ड यातायात संचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं। दोपहर 1:40 बजे डिग्री कॉलेज चौराहे के पास यातायात पुलिसकर्मी बातों में मस्त दिखे।




-
ट्रैफिक रूट को तय कर दिया गया है। कार व ई रिक्शों के बाजार में प्रवेश पर रोक है। भीड़ की वजह से कुछ जगहों पर जाम लगा था। जिसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने खुलवा दिया।
- राघवेंद्र सिंह, टीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed