{"_id":"67a7ab0a74ac36908a0f07bb","slug":"on-the-instructions-of-cmo-the-team-arrived-for-investigation-recorded-statements-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130405-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीएमओ के निर्देश पर जांच के लिए पहुंची टीम, दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीएमओ के निर्देश पर जांच के लिए पहुंची टीम, दर्ज किए बयान
Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर। निमोनिया से हुई मौत के मामले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित के घर पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। साथ ही मृतक के परिजनों का हाल भी जाना।
बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला दुबे निवासी उमाशंकर श्रीवास्तव के अनुसार उनकी पत्नी सविता का स्वास्थ्य खराब था। जांच में निमोनिया की पुष्टि हुई। स्थानीय स्तर पर उपचार में फायदा न मिलने पर बरेली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, मोहल्ला बख्तावरलाल हरीकृष्ण, मोहल्ला दुबे की ही सवित्री देवी और मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली अजय गुप्ता की पत्नी स्नेह लता की मौत निमोनिया से हो गई थी।
मामले की जानकारी लगने के बाद सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने पूरे मामले की जांच करने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार को निर्देश दिए। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य टीम गठित कर शनिवार को पीड़ितों के घर भेजी। इसके साथ ही पीड़ितों के बयान दर्ज किए। टीम ने परिजनों को से भी उनका हाल जाना।
विज्ञापन
परिजनों का सुझाव दिया कि किसी तरह की दिक्कत लगने पर वह स्वास्थ्य केंद्र आकर अपना चेकअप कराएं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर टीम को पीड़ित के घर भेजा गया है। अभी मामले की जांच चल रही है।