फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On strike over the district 's lawyer

जिले भर के वकील रहे हड़ताल पर

Tue, 17 Mar 2015 12:18 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 17 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद कांड को लेकर सोमवार को जिले भर के वकील आल इंडिया बार काउंसिल के आह्वान पर हड़ताल पर रहे। अदालती काम नहीं हुआ। वकीलों ने कलेक्ट्रेट में संयुक्त बार सभा कक्ष के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


11 मार्च को इलाहाबाद कोर्ट परिसर में दिन दहाड़े वकील की हत्या के बाद से ही जिले भर के वकील कलमबंद हड़ताल पर हैं। सोमवार को भी हड़ताल जारी रही। अदालती काम काज नहीं हुआ। वादकारी तारीख लेकर घर लौट गए। दोपहर को संयुक्त बार सभा कक्षा के बाहर वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अवधेश मिश्रा, एमएल शर्मा, उत्तम कुमार अग्रवाल, गुरसरन वर्मा, सुरेंद्र मोहन, रघुवीर सरन भारद्वाज, धीरेंद्र मिश्र, स्नेहलता तिवारी, हेमंत मिश्रा, राजकमल रस्तोगी, प्रभा अवस्थी, शिव शर्मा, संतराम राठौर, अजय सक्सेना, अमित मिश्रा, प्रभात शंखधार, अशोक वाजपेई, लालमन वर्मा शामिल रहे। उधर टेक्स बार के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वकील भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसलपुर। इलाहाबाद कांड के विरोध में वकील पालिका चौराहे पर एकत्र हुए और चक्का जाम कर प्रदर्शन व नारेबाजी की। आधा घंटे बाद वकीलों ने जाम खोल दिया।
यहां केके सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, संजीव नाथ अग्रवाल, अमित मिश्रा, नवीन सक्सेना, सियाराम माथुर, विष्णु वाजपेई, वीरेंद्र सक्सेना, रविकांत सक्सेना, कौशल दुबे, संजय मिश्रा, उमेश शुक्ला और वीरेंद्र मिश्रा सहित कई वकील थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed