{"_id":"66211a10b65e08c3b00fc50e","slug":"officials-are-busy-with-elections-admission-process-stuck-in-limbo-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114982-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिकारी हैं चुनाव में व्यस्त, अधर में अटकी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिकारी हैं चुनाव में व्यस्त, अधर में अटकी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही है कक्षा छह में प्रवेश की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। संबधित अधिकारियों-कर्मचारियों के चुनाव में व्यस्त होने की वजह से जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा- छह की प्रवेश प्रक्रिया अधर में अटक गई है। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी और अभिभावक स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए 31 मार्च को 80 विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई थी। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों से कहा गया कि वे लोग अपनी जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र राजस्व अधिकारियों से बनवाकर जमा करें। यह भी कहा गया कि विद्यार्थियों की कक्षा पांच की अंंकतालिकाओं को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से प्रति हस्ताक्षरित करा लें।
निर्देश मिलते ही अभिभावक, राजस्व अधिकारियोंं और बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाने लगे। राजस्व अधिकारियों और बीएसए के चुनाव में व्यस्त होने के कारण अभिभावकों का अब तक कोई कार्य नहीं हो सका। अभिभावक रोजाना तहसील और बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। दिन भर भटकने के बाद वे मायूस होकर लौट जाते हैं। इस वजह से चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया अनावश्यक रूप से लेट हो रही है। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 10 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी। इस बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके सिंह ने बताया कि अब प्रवेश संबंधी आगे की प्रक्रिया चुनाव के बाद ही हो पाएगी।