फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials are busy improving the path of Bhole's devotees in the city, potholes are being filled

Pilibhit News: शहर में भोले के भक्तों की राह सुधारने में जुटे अफसर, भरे जाने लगे गड्ढे

Fri, 19 Jul 2024 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Officials are busy improving the path of Bhole's devotees in the city, potholes are being filled
शहर के नौंगवा ओवब्रिज के पास सड़क पर होता कार्य।संवाद
पीलीभीत। 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में कांवडि़यो के आने का क्रम शुरू हो जाएगा। ऐसे में उनकी राह में आने वाली सड़कों के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा आरंभ होने से पहले ही रास्तों को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली की ओर से आने वाले कांवडि़यों का प्रवेश शहर में टाइगर तिराहा से होता है। यहां से वह रोडवेज बस स्टैंड के रास्ते गौरीशंकर मंदिर पहुंचते है। यही नहीं मंडी में विश्राम के बाद नौगवा ओवरब्रिज के नीचे से संपर्क मार्ग से होकर मंदिर जाते है।
विज्ञापन

इन दोनों ही सड़कों पर काफी गड्ढे हैं। सबसे खराब स्थिति संपर्क मार्ग की है। यहां पर एक ओर सड़क खोदकर डाल दी गई है। जिसमें पानी भरा हुआ है। यही नहीं नौगवां चौराहा पर भी ठेकेदार ने काम बंद कर रखा है। इससे यहां से गुजरना दूभर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इधर मुख्यमंत्री ने भी बैठक कर 72 घंटों में सभी सड़कों का ठीक कराने के आदेश दिए। इस आदेश के बाद अब अफसरों ने भोले के भक्तों की राह में आने वाली सड़कों को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है।

संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार से गड्ढा भरने का काम शुरू किया गया। वहीं नगर पंचायत नौगवां की ओर से सड़क पर भरे पानी को निकाला गया। इसके अलावा शहर की अन्य सड़कों पर भी काम शुरू करा दिया गया है। लोनिवि के सहायक अभियंता एसपी गौतम ने बताया कि संपर्क मार्ग पर ठेकेदार की ओर से काम को शुरू करा दिया गया है। जल्द ही गड्ढे भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed