{"_id":"64a85d67e1265964690cbf34","slug":"officers-are-giving-assurances-sharda-is-reaping-the-crop-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-728-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अफसर पिला रहे आश्वासन की घुट्टी... शारदा कटान कर लील रही फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अफसर पिला रहे आश्वासन की घुट्टी... शारदा कटान कर लील रही फसल
Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
गन्ना के खेत को काटती शारदा नदी।
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर में कटान कर रही शारदा नदी शुक्रवार को खेतों तक पहुंच गई। चंदिया हजारा में किसान तपन हलधर और शंभू की गन्ने की फसल नदी में समानी शुरू हो गई है। नदी का जलस्तर कम होने पर कटान में और तेजी आने की आशंका से किसान चिंतित हैं। कटान रोकने के लिए वायरकेट लगाने के लिए शुक्रवार को भी तार न मिलने से लोगों में रोष है।
शारदा का पिछले कई दिनों से जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को नदी कटान करती हुई खेतों के नजदीक पहुंच गई। कटान की गति भी बढ़ गई है। गांव चंदिया हजारा निवासी तपन हलधर और शंभू के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल नदी की भेंट चढ़ने लगी है। तेजी से हो रहे कटान पर गांव के लोग सहायक अभियंता (बाढ़) के बुधवार को निरीक्षण पर आने और कटान रोकने को तार भिजवाने के आश्वासन पर शुक्रवार को भी तार मिलने का इंतजार करते रहे। प्रधान वासुदेव कुुंडू ने बताया कि बृहस्पतिवार को तार गांव पहुंचाने के आश्वासन के बाद शुक्रवार शाम तक तार नहीं आया। कटान से गांव के लोगों में खलबली मची हुई है।
०००००००
तार न मिलने पर रस्सा लेकर नदी किनारे पहुंचे किसान
फोटो ०७ पीबीटीपी १९
पूरनपुर। सहायक अभियंता के आश्वासन के बाद भी तार न मिलने और तेजी से हो रहे कटान को रोकने के लिए किसान रस्सा लेकर मौके पर पहुंचे, ताकि झाड़ियों को आपस में बांधकर और झाड़ियों व पेड़ों की टहनियों को कटान के रास्ते में डालकर फसलों को बचाया जा सके। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव के लोग चंदा कर रस्सी खरीद कर कटान रोकने की कोशिश में जुट गए हैं।