फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now you will not have to go to private labs for tests

Pilibhit News: जांचों के लिए अब निजी लैब के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Sat, 22 Jun 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to go to private labs for tests
पूरनपुर। सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों को अब पीलिया, कोलस्ट्राल, गुर्दे की क्रिटनीन, सीवीसीसी, जनरल ब्लड पिक्चर की जांचें कराने के लिए निजी लैबों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जांचों के लिए आधुनिक मशीनें सीएचसी को मिल गई हैं। शीघ्र ही जांचे भी शुरू हो जाएंगी। सीएचसी की लैब अब सीएचसी परिसर के ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन में शिफ्ट होगी।
विज्ञापन



सीएचसी में पूर्व में भी सीवीसीसी की जांच होती थी, लेकिन करीब तीन साल पहले सीवीसीसी मशीन खराब होने से जांचे बंद हो गईं। इससे खून की विभिन्न जांचों के अलावा प्लेटलेट्स आदि की जांच के लिए मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ता था और जेब ढीली करनी पड़ती थी। हालांकि इसके अलावा प्रेगनेंसी टेेस्ट, शुगर आदि की जांचें हो रहीं थी।
विज्ञापन

सीएचसी की लैब का कक्ष भी छोटा था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि लैब को परिसर में बने ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट कक्ष में स्थापित किया जा रहा है। बॉयो केमिकल एनेलाइजर और सीवीसीसी की जांचें भी अब सीएचसी में होंगी। इसके लिए आधुनिक मशीनें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनों को सोमवार को स्टाल कराया जाएगा। इसके बाद सीएचसी में पीलिया, कोलस्ट्राल, यूरिया, गुर्दे की क्रिटनीन और सीवीसीसी की जांचों के लिए मरीजों को निजी लैबों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed