फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now the train for Shahjahanpur will be available at quarter to six in the evening

शाहजहांपुर के लिए अब शाम को पौने छह बजे मिलेगी ट्रेन

Sat, 01 Oct 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:44 AM IST
सार

शाहजहांपुर के लिए अब शाम को पौने छह बजे मिलेगी ट्रेन- नई समय सारिणी जारी, कई ट्रेनों के बदले गए समयसंवाद न्यूज एजेंसीपीलीभीत। दूसरी ट्रेन संख्या 05395 शाम सवा चार के बजाय अब 17:45 बजे पर रवाना होगी। पीलीभीत से बरेली को ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 05340 15:05 बजे के बजाय अब एक घंटा दस मिनट पहले यानी 13:55 बजे पीलीभीत जंक्शन से रवाना होगी।

विज्ञापन
Now the train for Shahjahanpur will be available at quarter to six in the evening

विस्तार

नई समय सारिणी जारी, कई ट्रेनों के बदले गए समय
विज्ञापन

पीलीभीत। यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे की ओर से 12 ट्रेनों का समय बदला गया है। नई समय सारिणी एक अक्तूूबर से लागू होगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। शाहजहांपुर की ओर शाम को सवा चार बजे जाने वाली ट्रेन पौने छह बजे पीलीभीत जंक्शन से रवाना होगी।
नई समय सारिणी के अनुसार, पीलीभीत से शाहजहांपुर की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 05381 सुबह सवा सात के बजाय अब 15 मिनट देरी से साढ़े सात बजे रवाना होगी। दूसरी ट्रेन संख्या 05395 शाम सवा चार के बजाय अब 17:45 बजे पर रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं शाहजहांपुर से पीलीभीत आने वाली ट्रेन संख्या 05382 शाम को चार बजे के बजाय डेढ़ घंटा देरी से 17:30 बजे वहां से छूटेगी। पीलीभीत से बरेली को ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 05340 15:05 बजे के बजाय अब एक घंटा दस मिनट पहले यानी 13:55 बजे पीलीभीत जंक्शन से रवाना होगी। पीलीभीत से ही सुबह 10:05 बजे बरेली जाने जाने वाली ट्रेन संख्या 05330 अब 10:25 बजे रवाना होगी। बरेली की ही तरफ रात में 21:30 बजे जाने वाली ट्रेन संख्या 05312 अब 15 मिनट पहले यानी 21:15 बजे रवाना होगी। टनकपुर की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 05352 अब 30 मिनट पहले 12:10 बजे छूटेगी। टनकपुर की ओर जाने वाली दूसरी ट्रेन संख्या 05322 15:30 के बजाय पांच मिनट पहले यानी 15:25 बजे पीलीभीत जंक्शन से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed