{"_id":"6027dd94d2c59c870dbf66e7d439fb5d","slug":"now-lekpalon-will-replace-the-laptop-bag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लेखपालों के बस्ते की जगह लेगा लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लेखपालों के बस्ते की जगह लेगा लैपटॉप
Pilibhit
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनवाने में अब लेखपाल की मैनुअल रिपोर्ट लगवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। लेखपाल अपनी कंप्यूटर पर यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट लगाएंगे। इसके लिए शासन लेखपालों को लैपटॉप उपलब्ध करा रहा है। लैपटॉप मिलने के बाद राजस्व की सारी सूचनाएं उसमें होंगी। जो आने वाले समय में उनके बस्ते की जगह ले लेगा।
विज्ञापन
कंप्यूटर के युग में तहसील के विभिन्न कार्यों का संपादन अब ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल ही है। इसमें खसरा खतौनी से लेकर विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र कंप्यूटर से ऑनलाइन बन रहे हैं। इसमें अभी तक लेखपालों से मैनुअल रिपोर्ट ली जा रही है। अब शासन इसमें भी बदलाव कर लेखपालों को ऑनलाइन कर रहा है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग से जुड़े कार्य लेखपाल अब कंप्यूटर पर ही करेंगे। इसके लिए लेखपालों को जल्द प्रशिक्षण भी दिया जाना है। हालांकि अभी लेखपालों को यूजर आईडी बनवाकर काम शुरू करा दिया गया है। लेखपाल तहसील में डेस्कटॉप कंप्यूटर पर अपनी यूजर आईडी प्रयोग कर ऑनलाइन रिपोर्ट लगा रहे हैं।
विज्ञापन
चलता फिरता लोकवाणी केंद्र होंगे लेखपाल
लैपटॉप से लैस होने के बाद लेखपाल चलता फिरता लोकवाणी केंद्र की तरह होंगे। राजस्व संबंधी विभिन्न प्रकार की सूचनाएं उनसे प्राप्त की जा सकेंगी। साथ ही प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन आदि भी देंगे।
जल्द मिलेंगे लैपटॉप
लेखपालों को लैपटॉप बहुत जल्द मिलने की संभावना है। इसके लिए पिछले दिनों लखनऊ में मुख्य सचिव आलोक रंजन के कमिश्नर और डीएम की बैठक में लेखपालों को प्रशिक्षण की व्यवस्था जल्द कराने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर जिले में तैयारी शुरू कर दी गई है।
तहसील संबंधी कार्यों में पारदर्शिता एवं शीघ्रता लाने के लिए लेखपालों को लैपटॉप दिया जाना है। इसके लिए जिला स्तर पर जल्द प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। लेखपालों को कंप्यूटर मिलने से सभी को लाभ मिलेगा।
- ओएन सिंह, डीएम