फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now, Class 11 and 12 students will study via the portal and benefit from free online NCERT courses.

Pilibhit News: अब 11वीं-12वीं के छात्र स्वयं पोर्टल पर पढ़ेंगे, एनसीईआरटी के मुफ्त ऑनलाइन कोर्स का मिलेगा लाभ

Sat, 08 Aug 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now, Class 11 and 12 students will study via the portal and benefit from free online NCERT courses.
वीडियो लेक्चर, ई-स्टडी मटेरियल और असाइनमेंट होंगे उपलब्ध, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी होगी आसान
विज्ञापन

पीलीभीत। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अब स्वयं प्लेटफॉर्म पर एनसीईआरटी के पाठ्यक्रमों को मुफ्त ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार स्वयं प्लेटफॉर्म पर विषयवार वीडियो लेक्चर, ई-स्टडी मटेरियल, असाइनमेंट और अन्य शैक्षणिक सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल फोन, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई कर सकेंगे। इससे किताबें साथ लेकर चलने की आवश्यकता भी नहीं रहेगी और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई आसान होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस विजय सिंह ने बताया कि जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्वयं पोर्टल की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस माध्यम से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री सुलभ होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed