{"_id":"595e74dd4f1c1bb56e8b4707","slug":"nominated-officer-for-investigation-of-the-princes","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों की जांच के लिए नामित किए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों की जांच के लिए नामित किए अधिकारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर गड़बड़ी की शिकायतों पर डीएम ने जांच अधिकारी नियुक्त किए है। इसमें जमुनिया गांव के वर्तमान और पूर्व प्रधान एव नकटिया गांव की वर्तमान प्रधान के कार्यों की जांच की जाएगी। मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचायत जमुनिया के ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान दीनदयाल और पूर्व प्रधान रामऔतार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। शिकायत में विभिन्न योजनाओं की धनराशि का गबन करने का भी आरोप लगाया है। इस पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार को वर्तमान प्रधान और जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह को पूर्व प्रधान के कार्यों की जांच करने के नामित किया है। वहीं इसी ब्लाक के गांव नकटिया के ग्रामीणों ने भी प्रधान उर्मिला देवी पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग एवं गबन करने का आरोप लगाया है। इस गांव की जांच के लिए डीएम ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। तीनों जांच अधिकारियों से 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन