{"_id":"66f050eaf77facd8e90bc812","slug":"nodal-officer-nominated-to-increase-the-number-of-children-in-council-schools-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122847-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए नोडल अधिकारी नामित
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने के लिए अब खंड विकास अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने आदेश जारी कर ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के साथ तिथि भी निर्धारित की है।
सीडीओ की ओर से जारी आदेश में खंड विकास अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों को समन्वय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह अधिकारी अपने ब्लॉक स्तरीय परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में अभिभावकों और अध्यापकों के साथ बैठक कर वजह जानने के साथ जागरूक करेंगे।
बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं और लाभकारी प्रयासों के बारे में चर्चा कर जागरूक किया जाएगा। निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
0000
कब कहां होगी बैठक
23 सितंबर को विकासखंड अमरिया, ललौरीखेड़, मरौरी, 24 सितंबर को बरखेड़ा, बिलसंडा और बीसलपुर, 25 सितंबर को पूरनपुर और नगर क्षेत्र में बैठक होगी। जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में खंड विकास अधिकारी और समन्वय अधिकारी के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे।