{"_id":"68f27e8fe1b32237e50a6e0b","slug":"no-entry-for-vehicles-in-the-market-from-4-pm-to-12-midnight-today-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-146249-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज शाम चार से रात 12 बजे तक बाजार में वाहनों की नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज शाम चार से रात 12 बजे तक बाजार में वाहनों की नो-एंट्री
Fri, 17 Oct 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शनिवार शाम से शहर के मुख्य बाजारों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगा दी है। शाम चार बजे से रात 12 बजे तक दोपहिया और चार पहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। भीड़भाड़ के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या छेड़छाड़ की घटना न हो, इसके लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शनिवार शाम एसपी अभिषेक यादव ने बाजार का भ्रमण का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी अभिषेक यादव ने धनतेरस को लेकर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मोबाइल टीम बनाकर लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में कुल 22 प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिस और पीएसी जवान तैनात रहेंगे। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर बैरियर लगाकर यातायात को डायवर्ट किया गया है। मुख्य बाजार की सुरक्षा की कमान कोतवाली, सुनगढ़ी और महिला थाना प्रभारी के जिम्मे होगी। इसके अलावा पीएसी और क्यूआरटी टीमें भी लगातार गश्त करेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में फोर्स दस मिनट के भीतर मौके पर पहुंच सके।
-- -- -
इन इलाकों में रहेगा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
लोटन महाराज चौराहा, बरेली गेट, सुनहरी मस्जिद चौराहा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, बशीर खां चौराहा और पुराना गंज चौराहा से कोई भी दोपहिया या चारपहिया वाहन बाजार में नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -
रूट डायवर्जन लागू
प्रमुख मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। खकरा तिराहे से आने वाले वाहन आयुर्वेदिक कॉलेज से होते हुए कोतवाली मेन गेट से पंजाबियान चौराहा, पकड़िया तिराहे से बाएं मुड़कर चुंगी माल गोदाम होते हुए दाहिने मुड़कर एकता सरोवर की ओर से नौगवां चौराहा होते हुए बरेली और आसाम चौराहे की तरफ जाएंगे। इसके अलावा कमल्ले चौकी से आने वाले वाहन जामा मस्जिद से दाहिने मुड़कर खतरा तिराहा, भूरे खां होते हुए नकटादाना चौराहे की ओर जाएंगे। एकता सरोवर से बड़े वाहन नौगवां चौराहे की ओर से मुड़कर ओवरब्रिज से छतरी चौराहा, गौहनियां चौराहा से नकटादाना चौराहा होते हुए टनकपुर की तरफ जाएंगे। टनकपुर से आने वाले छोटे वाहन बेनहर चौराहा, गौहनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए नौगवां चौराहे की ओर जाएंगे। छतरी चौराहे से अंदर आने वाले वाहन थाना सुनगढ़ी के बराबर से नई बस्ती, काला मंदिर, जाटों वाला चौराहा, बरेली गेट, चुंगी माल गोदामम, कोतवाली होते हुए खकरा की ओर जाएंगे।