{"_id":"58b457ac4f1c1bcd56831b5b","slug":"nine-trees-were-cut-in-the-range-of-berries-haripur-two-forest-guard-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीपुर रेंज में काटे गए जामुन के नौ पेड़, दो वनकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीपुर रेंज में काटे गए जामुन के नौ पेड़, दो वनकर्मी सस्पेंड
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में लकड़ी कटान का मामला फिर प्रकाश में आया है। इस बार जांच में कटान की पुष्टि होने पर दो वनकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वन संरक्षक ने रेंजर का स्पष्टीकरण तलब कर डीएफओ को विस्तृत जांच कर आरोपियों की धरपकड़ के आदेश दिए हैं। टाइगर रिजर्व हरीपुर रेंज में पिछले दिनों कटान का वीडियो वॉयरल हुआ था लेकिन मिलीभगत के चलते मामले को रफा दफा कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो जांच से पहले ही काटे गए पेड़ों की ठूठ (मुढ्ढियां) को गायब कर दिया गया था। एक माह के अंदर हरी रेंज में एक बार फिर अवैध लकड़ी कटान का मामला सामने आया है। इस बार भी लकड़ी कटान के बाद मुढ्ढियों को गायब किया गया लेकिन सही समय पर शिकायत और जांच होने पर मामला खुल गया। करीब एक सप्ताह पूर्व हुए कटान की सूचना पर वन संरक्षक वीके सिंह की टीम ने हरीपुर रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 81 पहुुंचकर जांच की तो इसमें जामुन के नौ पेड़ काटे पाए गए। वनकर्मियों को घटना के साक्ष्य मिटाने के साथ उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देने अथवा कटान को लिखा पढ़ी में लाने की कोशिश भी नहीं की। उड़नदस्ता की रिपोर्ट पर वन संरक्षक ने संबंधित वन दरोगा सुमित सिंह को निलंबित कर दिया गया जबकि वन संरक्षक के निर्देश पर डीएफओ कैलाश प्रकाश ने वनरक्षक कृष्णानंद पांडेय को निलंबित कर दिया। वन संरक्षक वीके सिंह ने बताया इस मामले में रेंजर आरके शर्मा का स्पष्टीकरण तलब कर डीएफओ को विस्तृत जांच कर लकड़ी चोरों की धरपकड़ के आदेश भी दिए हैं।
वीके गुप्ता बने हरीपुर के नए रेंजर
टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में तैनात वन क्षेत्राधिकारी आरके शर्मा की बोलेरो गाड़ी शुक्रवार की रात माधोटांडा मार्ग खड़ी ट्राली से टकरा गई थी इसमें रेंजर एवं उनकी पत्नी रजनी शर्मा घायल हो गई थीं। दोनों की स्थिति गंभीर होने पर बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेंजर के लंबे मेडिकल अवकाश पर जाने के चलते वन संरक्षक के निर्देश पर डीएफओ ने कार्यालय से संबद्ध चल रहे वीके गुप्ता को हरीपुर का रेंजर नियुक्त किया है। उन्होंने अपना चार्ज संभाल लिया है।