फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Newborn dies in private hospital, family members create ruckus

Pilibhit News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Tue, 16 Jul 2024 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jul 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies in private hospital, family members create ruckus
पूरनपुर के प्राइवेट अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा करते लोग।संवाद
पूरनपुर। निजी अस्पताल मेंं भर्ती नवजात की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक दंपती पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। बाद में समझौता होने पर परिजनों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


माधोटांडा थाने के गांव सुखदासपुर नवदिया निवासी जाहिद वेग ने बताया कि उसकी पत्नी यास्मीन ने 13 जुलाई को पुत्री को जन्म दिया था। नवजात के कमजोर होने पर उसे पूरनपुर नगर के ब्लाॅक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर, ऑक्सीजन सहित अन्य सभी सुविधाएं होने और दो-चार दिन में बच्चे के ठीक होने की बात कही।
विज्ञापन

जाहिद का आरोप है कि दो-दिन तक बच्चे को कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर देखने नहीं आया। अस्पताल के चिकित्सक दंपती और नाबालिग कथित फार्मासिस्ट इलाज करते रहे। रविवार रात में चिकित्सक दपंती और कर्मचारी घर जाकर सो गए। इसी बीच बच्चे को लगाई गई ऑक्सीजन खत्म हो गई। रात करीब तीन बजे नवजात की मौत हो गई। आरोप है कि लापरवाही की शिकायत चिकित्सक और उसकी पत्नी से करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। पिटाई करने पर उतारू हो गए। बाद में धक्का देकर उसे और उसकी पत्नी को अस्पताल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए परिजन गेट के बाहर ही प्रदर्शन करने लगे। हंगामा करते हुए वह अस्पताल के सामने ही सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस से चिकित्सक दंपती पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। तहरीर भी दी। बाद में करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद समझौता होने पर नवजात के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर एक टीम मौके पर भेजी गई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद नवजात के परिजनों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed