{"_id":"66fdb14a9986200ff8093ea7","slug":"new-roads-bridges-and-culverts-will-be-constructed-along-with-repair-of-old-roads-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123423-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुराने मार्गों की मरम्मत के साथ बनेंगे नए मार्ग, पुल व पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुराने मार्गों की मरम्मत के साथ बनेंगे नए मार्ग, पुल व पुलिया
विज्ञापन
पीलीभीत। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद खराब सड़कों की दुर्दशा सुधारने के साथ नए मार्ग व पुल-पुलियों के निर्माण की उम्मीद जागी है। विधायकों का कहना है क्षेत्रीय लोगों से बातचीत व विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर प्रस्ताव भेजे जाएंगे। उनका कहना है कि क्षेत्र के हर कोने में विकास कार्य कराने पर जोर दिया जाएगा।
सड़कों की दुर्दशा सुधारने के साथ क्षेत्र में नई सड़कें, बाईपास व पुल-पुलिया के निर्माण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में निर्देश जारी किए। इसको लेकर अब क्षेत्रीय विधायक भी सक्रिय हो गए हैं। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कई ऐसी सड़कें हैं, जिनकी हालत लंबे समय से खराब है। बाढ़ के दौरान स्थिति और बदतर हो गई है। इसमें माधोटांडा पीलीभीत मार्ग के अलावा पूरनपुर क्षेत्र में धनारा घाट मार्ग शामिल हैं।
बीसलपुर और बरखेड़ा क्षेत्र में भी कई मार्ग जर्जर हैं। ऐसे में सीएम के निर्देश के बाद इन सड़कों की स्थिति सुधारने की उम्मीद जाग गई है। विधायकों का कहना है कि क्षेत्रीय जनता से बातचीत कर पुरानी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अफसरों के साथ बैठक भी की जाएगी। पूरी प्राथमिकता के साथ क्षेत्र में विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र की सड़कों को 15 दिन के अंदर कार्ययोजना में शामिल कराया जाएगा। जो मार्ग मेरे संज्ञान में नहीं हैं, उनकी क्षेत्रवासियों से राय लेकर शीघ्र कार्य योजना में शामिल कर निर्माण कराया जाएगा। - स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक बरखेड़ा
क्षेत्र के धनाराघाट रोड, असम हाईवे से शेरपुर रोड पर निर्माण चल रहा है। पकड़िया चौराहा से बंडा चौराहा तक सड़क के निर्माण को स्वीकृत हो गई है, जिन सड़कों और पुलियों के निर्माण की जरूरत है। उनका प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। पखवाड़ा भर बाद जिला मुख्यालय पर अफसरों से वार्ता के बाद प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। - बाबूराम पासवान, विधायक पूरनपुर
प्रस्ताव मांगने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद प्रस्ताव बनाकर भेजे जाएंगे। - विवेक वर्मा, विधायक बीसलपुर
लाेक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आम लोगों से सुझाव मांगकर प्रस्ताव को इसी सप्ताह में भेज दिया जाएगा। - संजय सिंह गंगवार, गन्ना एवं चीनी मिले राज्यमंत्री