फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neuria CHC facing shortage of resources

संसाधनों की कमी से जूझ रही न्यूरिया सीएचसी

Tue, 16 May 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 16 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Neuria CHC facing shortage of resources
संसाधनों की कमी से जूझ रही न्यूरिया सीएचसी
सरकार ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या कराने के लिए प्रयास रत है लेकिन अस्पतालों में डॉक्टरों व संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया में कहने को चार डाक्टर हैं, लेकिन सर्जन व विशेषज्ञों की कमी के चलते मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा है। तीस शैय्या वाले इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी जुड़ी हुई है। यहां बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी समेत ऐनेस्थिस्ट का पद सृर्जित है, लेकिन इनमें से कोई विशेषज्ञ मौजूद नहीं है। वर्तमान में यहां प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. इरा, डॉ. सुधीर व्यास व डॉॅ. पंकज कुमार तैनात है। प्रभारी अधीक्षक के जिला मलेरिया अधिकारी समेत कई अन्य चार्ज की व्यस्तता के चलते अधिकांश समय ओपीडी को नहीं दे पाते। ऐसे में मरीजों को या तो जिला मुख्यालय या फिर प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

अस्पताल में दवाओं का टोटा
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी तो हैं ही साथ ही दवाओं का टोटा है। इन दिनों खुजली आदि के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल में इससे जुड़ी दवाएं नहीं है। इसके अलावा लीवर, ताकत से संबंधित सीरप आदि की भी कमी बनी हुई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed